टेक्नोलॉजी

यात्रियों को जेखिम वाले क्षेत्रों की मोबइल पर मिलेगा अलर्ट

नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर दूरसंचार-आधारित सुरक्षा चेतावनी प्रणाली शुरू करने के लिए रिलायंस जियो के साथ समझौता किया है। इसके तहत दुर्घटना संभावित, आवारा पशुओं तथा कोहरा प्रभावित क्षेत्रों और आपातकालीन मोड़ जैसे जोखिम वाले स्थानों के बारे में यात्रियों को मोबाइल पर अग्रिम चेतावनी दी जा सकेगी।

प्राधिकरण का कहना है कि इस पहल से राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को समय पर सूचना मिलने से सड़क सुरक्षा को मज़बूत करना है और इससे चालक सावधान होकर वाहन चलाएगा। इसके तहत राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को एसएमएस, व्हाट्सएप और उच्च-प्राथमिकता वाली कॉल के माध्यम से अलर्ट किया जा सकेगा।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper