मध्यप्रदेश

High Security Alert: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई, बंगलों के चारों ओर बैरिकेडिंग

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा इजाफा किया गया है। शुक्रवार देर रात जारी निर्देशों के तहत भोपाल और दिल्ली—दोनों शहरों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

भोपाल में 74 बंगला स्थित बी-8 सरकारी आवास के चारों ओर अतिरिक्त बैरिकेडिंग लगाई गई है। आवास परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है, साथ ही आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

वहीं दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के डीजीपी, दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) और मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के आदेश दिए हैं।

सूत्रों के अनुसार, शिवराज सिंह चौहान को पहले से ही Z+ श्रेणी की उच्च स्तरीय सुरक्षा प्राप्त है, जिसे देश की सबसे मजबूत VIP सुरक्षा व्यवस्थाओं में गिना जाता है। इसके बावजूद खतरे की आशंका को देखते हुए सुरक्षा घेरा और सख्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका