दुकान से मोबाइल चोरी करने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, चोरी के 18 मोबाइल जब्त

रायपुर। दुकान से लाखों रुपए के मोबाइल फोन चोरी करने वाले 02 अंतर्राज्यीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने सिलतरा चौकी क्षेत्र के व्यवसायिक परिसर स्थित हेमंत वर्मा की मोबाइल दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के विभिन्न कम्पनियों के 18 मोबाइल फोन और एक नग की-पैड मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसकी कीमत 3,00,000 रुपए बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों अरोपी मूलत: अओडिशा और महाराष्ट्र का रहने वाला है। 27 नवंबर को सिलतरा में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और चौकी सिलतरा पुलिस की संयुक्त टीम ने ओडिशा और आंध्रप्रदेश के सरहदी स्थानों में लोकेट कर गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी चोरी और नकबजनी के मामलों में पहले भी जेल जा चुके हैं। खमतराई क्षेत्र के गोंदवारा स्थित मोबाइल दुकान में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

