Entertainment news : योद्धा की कमाई में गिरावट जारी, दर्शक बटोरने में कामयाब शैतान
Entertainment news : योद्धा की कमाई में गिरावट जारी, दर्शक बटोरने में कामयाब शैतान
सिनेमाघरों में हर हफ्ते नई फिल्में दस्तक देती हैं और बॉक्स ऑफिस पर नंबर 1 बनने की होड़ में लग जाती हैं। हालिया रिलीज फिल्में भी कमाई के मामले में अन्य फिल्मों को पटखनी देने में जुटी हुई हैं। इनमें सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘योद्धा’, अदा शर्मा की ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’, आर माधवन-अजय देवगन की ‘शैतान’ और यामी गौतम अभिनीत ‘आर्टिकल 370’ शामिल हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ का हाल बेहाल नजर आ रहा है। विपुल शर्मा के जरिए निर्मित इस फिल्म में अदा शर्मा और इंदिरा तिवारी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने 15 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी, और रिलीज के पहले दिन 50 लाख रुपये की कमाई करती नजर आई। उम्मीद थी कि यह वीकएंड पर अच्छी कमाई करेगी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। वहीं इसने मंगलवार को यानी अपनी रिलीज के पांचवें दिन 21 लाख रुपये का कारोबार किया, जिससे इसका टोटल 2.46 करोड़ रुपये ही हो पाया है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशि खन्ना और दिशा पाटनी अभिनीत फिल्म ‘योद्धा’ ने 15 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी। हालांकि, सागर आंब्रे और पुष्कर ओझा के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल दिखाती नजर नहीं आ रही है। फिल्म की कहानी एक सैनिक के इर्द गिर्द घूमती है, जो हाईजैक विमान को बचाने के मिशन पर है। ‘योद्धा’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के टिकट विंडो पर 4.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। इसने अपनी रिलीज के पांचवें दिन 2.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया, अब इसका कुल कलेक्शन 21.30 करोड़ रुपये है।
अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म ‘शैतान’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 14.75 करोड़ रुपये का खाता खोला। विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट तकरीबन 65 करोड़ रुपये है। फिल्म की कमाई में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। ‘शैतान’ ने अपनी रिलीज के 12वें दिन 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, अब इसकी कुल कमाई 109.05 करोड़ रुपये है।

