RADA
मनोरंजन

Enterinment news : बॉलीवुड में वापसी के लिए तैयार हैं प्रियंका चोपड़ा!

Enterinment news : बॉलीवुड में वापसी के लिए तैयार हैं प्रियंका चोपड़ा!

बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। इन दिनों प्रियंका भारत आई हुई हैं। पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ वह मुंबई में ही हैं। बीते दिनों बेटी और पति के साथ अयोध्या रामलला के दर्शन करने पहुंची थीं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। अब अभिनेत्री के बॉलीवुड में वापसी को लेकर खबर सामने आ रही है। खबर के मुताबिक अपने अगले बॉलीवुड प्रोजेक्ट के चलते प्रियंका इन दिनों मुंबई में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के साथ फिर से सहयोग करने के लिए बातचीत कर रही हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा की ये पूरी ट्रिप उनके प्रोजेक्ट्स को लेकर है। प्रियंका अपने प्रोडक्शन हाउस पर भी फोकस करेंगी और तीन या चार प्रोजेक्ट्स फाइनल करेंगी। बताया गया है कि प्रियंका अपने बॉलीवुड कमबैक के चलते कई फिल्म निर्माताओं से मिल रही हैं। एक पीरियड एक्शन फिल्म के लिए वह संजय लीला भंसाली के साथ बातचीत कर रही हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में अपनी वापसी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इसके चलते वह जल्द से जल्द अपने अगले प्रोजेक्ट को साइन कर उसपर काम करना चाहती हैं। इसके लिए वह कई स्क्रिप्ट भी देख रही हैं। साथ ही कई लोगों से बातचीत कर रही हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका