
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरुण साव के मार्गदर्शन में महापौर मीनल चौबे के मार्गनिर्देशन में रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मोर जमीन मोर मकान घटक का क्रियान्वयन तेज गति से निरंतर प्रगति पर0
रायपुर- भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी की जनहितैषी मंशा के अनुरूप संचालित केन्द्र सरकार की अभिनव लोककल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मोर जमीन मोर मकान घटक का क्रियान्वयन रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में नगर निगम रायपुर के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव के मार्गदर्शन और रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री विश्वदीप के मार्गनिर्देशन में तेज गति से निरन्तर प्रगति पर है.
आज नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय भवन के महापौर कक्ष में महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 3 जोन अध्यक्ष श्रीमती साधना प्रमोद साहू, एमआईसी सदस्य श्री संतोष सीमा साहू, श्री अमर गिदवानी, पार्षद श्रीमती पुष्पा रोहित साहू, श्री राजेश गुप्ता की उपस्थिति में नगर निगम जोन 3 क्षेत्र के वार्डों के रहवासी 32 हितग्राहियों को केन्द्र सरकार की अभिनव प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मोर जमीन मोर मकान घटक के अंतर्गत मकान निर्माण रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में प्रारम्भ करने भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र प्रदत्त किये. इस दौरान नगर निगम रायपुर के अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, जोन 3 उप अभियंता नगर निवेश श्री अक्षय भारद्वाज की उपस्थिति महापौर कक्ष में रही. मकान निर्माण कार्य प्रारम्भ करने महापौर श्रीमती मीनल चौबे, जोन 3 अध्यक्ष, एमआईसी सदस्यों, पार्षदों से भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र प्राप्त कर सभी हितग्राहियों के चेहरे खिल उठे.


