देश-विदेश

Nitin Nabin आज राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए भरेंगे नामांकन, PM मोदी, गृहमंत्री रहेंगे मौजूद

नई दिल्ली / पटना:  बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज (सोमवार, 19 जनवरी) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नितिन नबीन ने 15 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार संभाला था और अब उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का मार्ग तय माना जा रहा है। यह बिहार के लिए गौरव की बात है, क्योंकि पहली बार किसी बिहार के नेता का चयन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में हो सकता है।

बीजेपी ने इस जिम्मेदारी के लिए 45 वर्षीय युवा नेता नितिन नबीन को चुना है। नितिन नबीन (Nitin Nabin Bihar leader) के नामांकन समारोह में बीजेपी के सभी मुख्यमंत्री, राज्य इकाई अध्यक्ष और कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह समेत शीर्ष नेताओं ने उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद शाम 4 से 5 बजे के बीच नामांकन की जांच होगी, और 5 से 6 बजे तक नाम वापस लेने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

बता दें कि नितिन नबीन बिहार से पांच बार विधायक रह चुके हैं और उनकी राजनीतिक यात्रा काफी सशक्त मानी जाती है।

Back to top button
📰 E-Paper