RADA
पंजाब

पंजाब में होगी ओलावृष्टि! 11 जिलों के लिए अगले 48 घंटे भारी, SDMA ने जारी किया अलर्ट

पंजाब : बीते कुछ दिनों से निकली धूप के बाद पंजाब में मौसम फिर करवट लेने वाला है। इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। SDMA द्वारा पंजाब में अगले 48 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया गया है जिसे लेकर लोगों के फोन पर मैसेज आ रहे हैं। पंजाब राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (Punjab SDMA) ने प्रदेश के कई जिलों के लिए मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

SDMA के मुताबिक मौसम की ये स्थिति अमृतसर, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, मोगा, पठानकोट, रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर और तरनतारन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर देखने को मिल सकती है। इस दौरान लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें, खुले स्थानों में जाने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 पर संपर्क करें।

PunjabKesari

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका