
नगर निगम जोन 5 ने वार्ड 67 चंगोराभाठा में गंदगी मिलने पर धानी रेस्टोरेंट पर 1000 रूपये, कैब किराना दुकान पर 500 रूपये, चार ठेलों पर 1300 रूपये कुल 2800 रूपये का किया जुर्माना
रायपुर – आज नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही और नगर निगम जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 5 क्षेत्र अंतर्गत भक्त माता कर्मा वार्ड कमांक 67 क्षेत्र अंतर्गत चंगोराभाठा में धानी रेस्टोरेंट में स्वच्छता के औचक निरीक्षण के दौरान गन्दगी मिलने और प्राप्त जनशिकायत सही पाए जाने पर 1000 रूपये जुर्माना किया गया. वहीं कैब किराना दुकान में गन्दगी मिलने पर 500 रूपये और चार ठेलों में गन्दगी पाए जाने पर 1300 रूपये का जुर्माना किया गया.नगर निगम रायपुर को प्राप्त स्वच्छता सम्बंधित जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने किये गए स्वच्छता व्यवस्था के औचक निरीक्षण में प्राप्त जनशिकायत सही पाए जाने और गन्दगी मिलने पर सम्बंधित संस्थानों पर कुल 2800 रू. का जुर्माना सम्बंधित संस्थान संचालकों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए किया गया और नगर निगम जोन 5 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री संदीप वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक श्री दिलीप साहू, श्री प्रेम मानिकपुरी की उपस्थिति में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त स्वच्छता संबंधी जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

