RADA
पंजाब

Heavy Rain: पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश, बढ़ेगी ठंड, जानें मौसम का हाल…

पंजाब डेस्कः पंजाब में मौसम ने अचानक यू-टर्न लेते हुए लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक ओर प्रदेश शीत लहर की चपेट में है, वहीं दूसरी ओर आज सुबह से हो रही झमाझम बारिश ने ठंड का असर और तेज कर दिया है। लगातार गिरते तापमान और ठंडी हवाओं के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश को लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया गया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जा रहा है कि तड़के से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते पंजाब के लोगों को शीत लहर का सामना करना पड़ सकता है, जिससे ठंड और अधिक बढ़ने की संभावना है। बारिश के साथ ठंडी हवाएं भी चल रही हैं, जिसके कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं।

फिलहाल जालंधर, चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, रोपड़, फरीदकोट, संगरूर, फिरोजपुर, कपूरथला सहित कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। इसके साथ ही हरियाणा के करनाल और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी बारिश दर्ज की गई है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका