RADA
पंजाब

गैस एजेंसी के डिलीवरी मैन से दिन दिहाड़े बड़ी वारदात, हथियारबंद लुटेरों ने बनाया निशाना

लुधियाना : 26 जनवरी के मौके पर शहर भर में सुरक्षा व्यवस्था के बड़े दावे कर रही पुलिस और जिला प्रशासन के खोखले दावों की लुटेरों ने हवा निकल कर रख दी है। गैस एजेंसी के डिलीवरी मैन से हथियारबंद लुटेरों ने लुट की वारदात को अंजाम दिया है। ताजा मामला थाना शिमलापुरी के अंतर्गत पढ़ने गोविंद नगर की गली नंबर 4 में बच्चन गैस एजेंसी के डिलीवरी मैन से हथियारबंद लुटेरों द्वारा लूटी गई नकदी के अपराधिक मामले से जुड़ा हुआ है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामले संबंधी जानकारी देते हुए गैस एजेंसी के प्रमुख मनजीत सिंह ने बताया कि उनकी एजेंसी के डिलीवरी मैन द्वारा सुबह करीब 11 बजे इलाके में घरेलू सिलेंडरों की सप्लाई की जा रही थी। इस दौरान 4-5 हथियार बंद लुटेरों ने डिलीवरी मैन को घेर लिया और नकदी लूट ली किसी तरह से डिलीवरी मैन द्वारा मामले की जानकारी एजेंसी मालिक को दी गई और साथ ही शोर मचा दिया गया। इलाका निवासियों द्वारा काबू करने के बाद लुटेरे चकमा देकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे गैस एजेंसी के कर्मचारियों और इलाका निवासियों ने कुछ लुटेरों को काबू कर लिया लेकिन शातिर लुटेरे चकमा देकर फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इलाके में सक्रिय लुटेरों द्वारा बच्चन गैस एजेंसी के कर्मचारियों से पिछले करीब एक महीने के दौरान यह 5वीं बार लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है और लुटेरे आज भी बेखौफ होकर इलाके में घूम रहे हैं, जबकि पुलिस और जिला प्रशासन कुंभ करनी नींद सोए हुए हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका