छत्तीसगढ़

नगर निगम की पहल: शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं का होगा ससम्मान माल्यार्पण, महापौर और आयुक्त ने दिए सफाई के निर्देश

श्रद्धेय अटलजी, महात्मा गाँधीजी, डॉ. भीम राव अम्बेडकरजी की प्रतिमाओं की व्यवस्थित सफाई और पानी से धुलाई

रायपुर –राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी,स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप ने गणतंत्र दिवस दिनांक 26 जनवरी 2026 के पूर्व रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत स्थित शहीदों/ महापुरुषों/ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियों / प्रतिमाओं की सुव्यवस्थित सफाई और पानी से धुलाई करवाकर सभी मूर्तियों/ प्रतिमाओं में सादर ससम्मान माल्यार्पण किया जाना सुनिश्चित करवाने सभी जोन कमिश्नरों और जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया है.
निर्देशानुसार नगर निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा तत्काल जोन 10 क्षेत्र अंतर्गत अटल पथ एक्सप्रेस वे मार्ग फुण्डहर चौक स्थित भारत गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयीजी की प्रतिमा सहित सम्पूर्ण अटल परिसर की सादर ससम्मान व्यवस्थित सफाई और पानी से धुलाई स्थल पर नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे के मार्गनिर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अमित बेहरा और स्वच्छता निरीक्षक श्री यशवंत बेरिहा की उपस्थिति में करवाई.नगर निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर निगम जोन 4 क्षेत्र अंतर्गत ब्राम्हणपारा आजाद चौक स्थित श्रद्धेय महात्मा गाँधीजी की प्रतिमा सहित सम्पूर्ण परिसर की सादर ससम्मान सुव्यवस्थित सफाई और पानी से धुलाई नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव के मार्गनिर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री वीरेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में करवाई. वहीं जोन 4 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन 4 अंतर्गत वार्ड 43 अंतर्गत जय काली चौक में स्थित संविधान निर्माता भारत रत्न श्रद्धेय डॉ. भीम राव अम्बेडकरजी की प्रतिमा के सम्पूर्ण स्थल की सादर ससम्मान व्यवस्थित सफाई और पानी से धुलाई करवाई गयी.

Back to top button