
रात में सोने से पहले करें ये 5 काम, बालों के टूटने-झड़ने से लेकर रूखेपन की समस्या होने लगेगी कम
क्या आप बालों के टूटने-झड़ने, रूखेपन से परेशान रहते हैं। कई बार उन्हें संभालना नामुमकिन सा लगता है। पोषण की कमी और स्टाइलिंग की वजह से बाल कमजोर, बेजान से लगने लगे हैं। बार-बार ब्लीचिंग या स्ट्रेटनर, कर्लिंग आयरन और ब्लो ड्रायर जैसी चीजों के चलते बालों की चमक गायब हो गई है और हेयर फॉल बढ़ गया है। बालों को नमी देने और रूखेपन से छुटकारा पाने के लिए आपको रात में सोने से पहले 5 काम करने चाहिए। इन टिप्स को फॉलो करके आपको मुलायम, चमकदार और स्वस्थ बाल मिल सकते हैं। साथ ही बालों का टूटना-झड़ना कम हो सकता है। दोमुंहे बाल कम होते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रात में बालों में लगाएं लिक्विड सीरम
कई बार बालों का टूटना उनके रूखेपन और फ्रिजी होने की वजह से होता है। इससे बचने के लिए आपको बालों में सीरम का यूज करना जरूरी होता है। जब बाल उलझेंगे नहीं तो टूटेंगे भी नहीं।
तेल से करें बालों की मालिश
कभी-कभी रात में सोने से पहले आपको बालों में तेल जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से बालों को गहराई से पोषण मिलता है। इतना ही स्कैल्प की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे बाल मजबूत होते हैं।
सोने से पहले करें बालों में कंघी
रात में सोने से पहले आपको बालों को चौड़े दांतों वाली कंघी से सुलझाना चाहिए। जब बालों में उलझन नहीं रहती और टूटने की संभावना कम हो जाती है।
हेयर मास्क लगाना भी जरूरी
बालों को टूटने-झड़ने, रूखेपन को दूर करने के लिए आपको कभी-कभी हेयर मास्क भी लगाना चाहिए। हेयर मास्क लगाने से बालों का सही से रिपेयर होता है और वे ज्यादा मुलायम बनते हैं।
सोने से पहले बनाएं ढीली चोटी
बालों को हमेशा बांधकर ही सोना चाहिए। इससे हेयर ज्यादा रगड़ नहीं खाते और टूटना कम हो जाता है। ढीली चोटी बनाने से बाल सुबह तक सुरक्षित रहते हैं।

