खानपानलाइफ स्टाइल
आलू के चिप्स से करते हैं परहेज? तो घर पर बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी गाजर के चिप्स

Carrot Chips Recipe: आलू के चिप्स सभी को पसंद होते हैं और लोग इन्हें शौक से खाते हैं. लेकिन कई लोग इन्हें अनहेल्दी मानते हैं और चाहकर भी नहीं खा पाते. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी चिप्स की रेसिपी बता रहे हैं, जो स्वादिष्ट भी है और सेहत के लिए भी अच्छी है. यहां जानिए गाजर के हेल्दी चिप्स बनाने का आसान तरीका.
सामग्री
- गाजर – 2 से 3 मध्यम आकार की
- ऑलिव ऑयल या सरसों का तेल – 1 से 2 टेबलस्पून
- नमक – आधा टीस्पून
- लाल मिर्च पाउडर – आधा टीस्पून
- काली मिर्च पाउडर – आधा टीस्पून
- चाट मसाला या अमचूर पाउडर – आधा टीस्पून
- हल्दी – एक चौथाई टीस्पून
विधि
- सबसे पहले गाजर को अच्छी तरह धोकर छील लें. चाकू या स्लाइसर की मदद से बहुत पतले गोल स्लाइस काट लें. स्लाइस जितने पतले होंगे, चिप्स उतने ही कुरकुरे बनेंगे.
- एक बड़े बाउल में गाजर के स्लाइस डालें. इसमें तेल और सभी मसाले डालकर हल्के हाथ से अच्छे से मिला लें, ताकि हर स्लाइस पर मसाला लग जाए.
- अब नॉन स्टिक तवा गरम करें. गाजर के स्लाइस एक-एक करके फैलाएं और धीमी आंच पर पलट-पलट कर सेंकें. जब स्लाइस सुनहरे और कुरकुरे हो जाएं, तो निकाल लें.
- आप चाहें तो इन्हें ओवन में भी बना सकते हैं. इसके लिए ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें. बेकिंग ट्रे पर बटर पेपर बिछाकर स्लाइस फैलाएं. 20 से 25 मिनट तक बेक करें और बीच में एक बार पलट दें.
- स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से थोड़ा चीज पाउडर डाल सकते हैं. अगर हर्ब्स पसंद हों तो ऑरेगैनो या मिक्स्ड हर्ब्स भी डाल सकते हैं. चिप्स पूरी तरह ठंडे होने पर ही डिब्बे में रखें, तभी ये कुरकुरे रहेंगे.

