अपराध
Trending

चाॅकलेट का लालच देकर तीन साल की मासूम बच्ची से रेप ,आराेपी अगिरफ्तार

बिलासपुर  । बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र में तीन साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित तीन बच्चों का पिता है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर बीती देर शाम जेल भेज दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : सुभद्रा योजना के लिए आवेदन करने के चरण – Pratidin Rajdhani

 

ये खबर भी पढ़ें : वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप अपने घर में रखेंगे ये 7 चित्र – Pratidin Rajdhani

मस्तूरी पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार क्षेत्र में रहने वाली तीन साल की बच्ची सोमवार को अपने घर के पास खेल रही थी। तभी मोहल्ले में रहने वाला किराना दुकान संचालक आरोपित धरम सिंह बंजारे वहां पहुंचा और बच्ची को चॉकलेट खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। उसे सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

ये खबर भी पढ़ें : सूर्य नमस्कार के लाभ – Pratidin Rajdhani

आरोपित ने रोती हुई बच्ची को उसके घर के पास छोड़ दिया। बच्ची ने अपनी मां को घटना को जानकारी दी। परिजनों से मस्तूरी थाना लेकर पहुंचे और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस ने मंगलवार देर शाम आरोपित धरम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय धरम सिंह बंजारे शादीशुदा है, और उसके तीन बच्चे भी है।

ये खबर भी पढ़ें : महतारी वंदन योजना – महिलाओं के लिए मुश्किल समय का सहारा Pratidin Rajdhani

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper