छत्तीसगढ़
Trending

रसाेई के गैस चूल्हे में बैठा 5 फीट लंबा किंग कोबरा, चाय बनाने गई महिला हैरान

कोरबा। शहर के मध्य पथरीपारा बस्ती के एक घर की रसोई में आज 5 फीट लंबा किंग कोबरा मिलने से हड़कंप मच गया।  तड़के सुबह जब महिला चाय बनाने पहुंची तो वहां कोबरा को देखकर वह सहम गई, जिसके बाद स्नेक रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने कोबरा को रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया।

घर में रह रहे लाेगाें ने बताया कि कोबरा रसोई में गैस चुल्हे पर बैठा हुआ है। कोरबा को देखकर घर में हड़कंप मच गया। स्नेक रेस्क्यू टीम को सांप को पकड़ने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी।  दरअसल, सांप गैस चूल्हे के लोहे से बुरी तरह फंसा हुआ था और किसी भी समय हमला करने की स्थिति में था।हालांकि रेस्क्यू टीम ने कोबरा को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया, जहां वह अपने प्राकृतिक आवास में लौट सका। सर्पमित्रो ने बताया कि कोबरा सांप ठंडे मौसम से बचने के लिए अक्सर घरों में घुस जाते हैं, गैस चूल्हे जैसे गर्म स्थानों को वे आरामदायक मान सकते हैं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper