छत्तीसगढ़

नवरात्रि स्पेशल किटी में दिखी भक्ति, परंपरा और उत्साह की खूबसूरत झलक

रायपुर के वीआईपी रोड स्थित सिक्स डिग्री कैफे में नवरात्रि स्पेशल किटी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी सदस्य नवरात्रि थीम पर पारंपरिक लहंगा-चोली एवं दुपट्टे में सजे हुए नजर आए। आउटफिट्स के साथ मैचिंग ज्वेलरी और विशेष रूप से सिल्वर ज्वेलरी ने सभी के लुक को और आकर्षक बनाया।

रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए चिकित्सा सुविधा शुरू

इस किटी में माँ दुर्गा के प्रति श्रद्धा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए एक विशेष गेम खेला गया। गेम में माँ दुर्गा की तस्वीर के सामने श्रृंगार से संबंधित कई चिट्स रखी गई थीं। प्रतिभागी द्वारा एक चिट उठाकर उसमें लिखे श्रृंगार के नाम एक मिनट के भीतर पढ़े जाते थे और उन सभी श्रृंगार सामग्री को माँ दुर्गा को अर्पित किया जाता था। इस रोचक गेम में दीया मूलचंदानी, पूजा चंडालिया एवं हर्षल छाजेड़ विजेता रहीं। इसी के साथ नवरात्रि स्पेशल हौजी भी खेली गई। माँ दुर्गा के प्रति सम्मान और श्रद्धा को ध्यान में रखते हुए दोनों गेम्स के दौरान सभी प्रतिभागियों ने अपने फुटवियर उतारकर ही गेम में हिस्सा लिया।

गेम में भाविका रोहिरा, रिंकी अग्रवाल, पिंकी सोनकर एवं अनंदिता अग्रवाल ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार तरीके से गेम खेला।

IND vs WI T20 Series: भारत-वेस्टइंडीज पहला T20I मैच कब? जानिए सभी 5 मुकाबलों का पूरा शेड्यूल

किटी की होस्ट साक्षी माधवानी ने सभी सदस्यों का शुभ-लाभ हैंगिंग भेंट कर स्वागत किया। किटी में सभी ने डांडिया, फोटोशूट और रील्स के साथ नवरात्रि उत्सव का खूब आनंद लिया। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीया मूलचंदानी ने अपने ग्रुप के साथ नवरात्रि के डांडिया गीतों पर रील्स बनाईं। साथ ही इन दिनों वायरल हो रहे गीत “मैंने तेरे ही भरोसे, हनुमान सागर में नैया डार दई” पर भी रील बनाई गई। पूरे आयोजन में भक्ति, परंपरा, फैशन और मस्ती का खूबसूरत संगम देखने को मिला।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper