छत्तीसगढ़

जनजातीय युवाओं को बड़ी सौगात, नवा रायपुर में बनेगा नर्सिंग कॉलेज; सीएम साय ने किया भूमिपूजन

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में अब तक 45 हजार बच्चों की सफल शल्य चिकित्सा की जा चुकी है। इस उपलब्धि की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सराहना करते हुए कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों का निःशुल्क उपचार कर उन्हें नया जीवन देना सेवा, समर्पण और संवेदना का उत्कृष्ट उदाहरण है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में 45 हजार बच्चों की सफल सर्जरी का आंकड़ा पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में शामिल हुए। इस दौरान जनजातीय विद्यार्थियों के लिए प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज भवन और डॉरमेटरी का भूमिपूजन भी किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मौजूद रहे।

राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जारी हुआ मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

जरूरतमंद बच्चों को नया जीवन देना मानवता की सच्ची सेवा

मुख्यमंत्री साय ने सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के पदाधिकारियों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और अस्पताल की पूरी टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि माता-पिता के लिए अपने बच्चे को स्वस्थ देखना सबसे बड़ी खुशी होती है। ऐसे में गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों का निःशुल्क उपचार कर उन्हें स्वस्थ जीवन देना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।

उन्होंने कहा कि सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने यह साबित किया है कि चिकित्सा सेवा केवल बीमारियों का इलाज करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में विश्वास, करुणा और संवेदनशीलता को भी मजबूत करती है। अस्पताल के सेवाभावी कार्य दूसरी संस्थाओं के लिए प्रेरणा हैं।

जनजातीय विद्यार्थियों को मिलेगा नर्सिंग शिक्षा का अवसर

मुख्यमंत्री ने जनजातीय विद्यार्थियों के लिए प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि इस संस्थान के माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों के युवाओं, विशेषकर बेटियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इससे युवा आत्मनिर्भर बनने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में भी अपना योगदान दे सकेंगे।

सीएम साय ने कहा कि राज्य सरकार दूरस्थ और जनजातीय अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना का विस्तार होने के साथ प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्यकर्मियों की मांग भी बढ़ रही है। ऐसे में यह नर्सिंग कॉलेज कुशल स्वास्थ्यकर्मी तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगा।

भारत की पहली बुलेट ट्रेन की झलक आई सामने, हाई-स्पीड परफॉरमेंस के साथ यात्रियों को मिलेगा वर्ल्ड क्लास आराम

केंद्रीय मंत्री ने भी अस्पताल के प्रयासों को सराहा

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने भी सत्य साईं संजीवनी अस्पताल के सेवाभावी कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों के उपचार और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में संस्थान के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश के हर नागरिक, विशेषकर गरीब, वंचित और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस दिशा में सत्य साईं संजीवनी अस्पताल जैसी संस्थाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अस्पताल भविष्य में भी सेवा और समर्पण की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंद बच्चों के जीवन में खुशियां और नई उम्मीद लाता रहेगा।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper