उत्तराखण्ड
Trending

बरेली से जागेश्वर जा रही कार खाई में गिरी, 4 गंभीर  

देहरादून/अल्मोड़ा । बरेली से जागेश्वर जा रही एक अर्टिगा कार पेटसाल बाड़ेछीना के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 65 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार सात लोगों में से चार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तीन को हल्की चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए अल्मोड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, घटना आज सुबह दल बैण्ड, पेटसाल बाड़ेछीना के पास हुई। हादसे के बाद कार (यूपी-16 ईके-2368) में सवार दो व्यक्ति स्वयं रोड हैड तक पहुंच गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर बाकी घायलों को स्ट्रेचर की मदद से मुख्य सड़क तक पहुंचाया।

घायल व्यक्तियों का विवरण:1. अमर शर्मा पुत्र अमरनाथ (52) निवासी बरेली2. सुरेश शर्मा पुत्र मोहनलाल (35)निवासी नोएडा3. दीपक शर्मा पुत्र यतेन्द्र शर्मा (28) निवासी नोएडा4. प्रदीप शर्मा पुत्र ध्रुवेन्द्र शर्मा (35)निवासी नोएडा5. अंकित पुत्र अमरनाथ (35) निवासी बरेली6. आशु शर्मा पुत्र अमरनाथ (32) निवासी बरेली 7.सुनील शर्मा पुत्र मोहनलाल निवासी वाराणसी।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button