अन्यछत्तीसगढ़

धान के खेतों में दोहरी मुसीबतः आर्सेनिक और कैडमियम एक साथ, इनसे कैसे निपटें किसान

शुचिता नैयर एवं दीपक शर्मा

अनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है और चावल यहाँ के प्रमुख भोजन में शामिल है। खेत की मिट्टी और सिंचाई के पानी से आर्सेनिक (As) और कैडमियम (Cd) धान के दाने तक पहुँच सकते हैं। दोनों धातुओं का न रंग, न गंध और न स्वाद होता है। लंबे समय तक इनका सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। छत्तीसगढ़ में आर्सेनिक की समस्या अंबागढ़ चौकी और कांकेर के कुछ क्षेत्रों में, जबकि कैडमियम का जोखिम कोरबा सहित औद्योगिक और खनन क्षेत्रों में सामने आया है। खास बात यह है कि दोनों धातुएँ एक ही खेत में साथ हो सकती हैं।

इन धातुओं का स्रोत क्या है?

आर्सेनिक प्राकृतिक चट्टानों, आर्सेनिकयुक्त भूजल, पुराने कीटनाशकों, खदान के मलबे और कोयले की राख से आ सकता है। खेती में सिंचाई इसका प्रमुख माध्यम है। कैडमियम जिंक अयस्क, रॉक फॉस्फेट उर्वरक, फ्लाई ऐश, औद्योगिक अपशिष्ट और खदान के मलबे से खेत में पहुँच सकता है।

तालिका 1. आर्सेनिक और कैडमियम एक नजर में

कहाँ से आता है

रोज़ मर कि उपयोग

धान जिस रूप में सोखता है

जड़ में घुसने का दरवाज़ा

कौन-सीमिट्टीकीदशाग्रहणबढ़ाती है

पौधे को मुख्य नुकसान

मनुष्य को मुख्य नुकसान

सुरक्षित सीमाएँ

आर्सेनिक (As)

सल्फाइडचट्टानें, आर्सेनिकयुक्तभूजल, पुरानेकीटनाशक, खदानकामलबा,

कोयलेकीराख

लकड़ीपरिरक्षक, काँच, मिश्रधातु,

रंगद्रव्य, चमड़ाकमाना, गोला-बारूद आर्सेनाइट, जोखेतमेंपानीभरनेपरछूटताहै

सिलिकॉनकारास्ता

जलमग्न, ऑक्सीजन-रहित

जड़ की बढ़त रुकना, क्लोरोफिलघटना,

दाना कम भरना

फेफड़े और मूत्राशयकाकैंसर

पीने के पानी में 0.01 मि.ग्रा./ली. (WHO); पॉलिशचावलमें 0.2 मि.ग्रा./कि.ग्रा.

अकार्बनिक As (कोडेक्स)

कैडमियम (Cd)

जिंक अयस्क, रॉक-फॉस्फेटउर्वरक, खदानकामलबा, फ्लाईऐश, सीवेजकीचड़

Ni-Cd बैटरी, रंगद्रव्य, लेप, मिश्रधातु,

सौरपैनल

कैडमियम आयन,

जो खेत सूखने पर छूटता है

मैंगनीज़, लोहा औरज़िंककेवाहक

सूखी, हवादार, अम्लीय

पीलापन, बौनापन, DNA क्षति

त्वचाकेघाव,

त्वचा,

गुर्देकीक्षति, भंगुरहड्डियाँ

पीनेकेपानीमें 0.003 मि.ग्रा./ली. (WHO); पॉलिशचावलमें 0.4 मि.ग्रा./कि.ग्रा. (कोडेक्स)

छत्तीसगढ़ में आर्सेनिक और कैडमियमकी स्थिति

छत्तीसगढ़ में अभी दोनों धातुओं का पूर्ण विकासखंडवार नक्शा उपलब्ध नहीं है, लेकिन अध्ययनों से जोखिम वाले क्षेत्र स्पष्ट हुए हैं। अंबागढ़ चौकी के 10 गाँवों में हैडपंप के पानी में आर्सेनिक 0.03-0.75 मिलीग्राम प्रति लीटर और औसतन 0.32 मिला। 13 गाँवों की मिट्टी में यह 0.9-5.7 तथा कौडीकसा में 7.5 मिलीग्राम प्रति किलोग्राम तक पाया गया। कांकेर के 89 स्थानों के भूजल में औसत आर्सेनिक 0.144 मिलीग्राम प्रति लीटर मिला, जोWHOसीमा का लगभग 14 गुना है। कोरबा के औद्योगिक क्षेत्रों और बिलासपुर के राजमार्ग किनार खेतों में कैडमियम व अन्य धातुओं का प्रदूषण भी सामने आया है।

तालिका 2. छत्तीसगढ़ में मापे गए आर्सेनिक और कैडमियम

स्थान अंबागढ़चौकी, राजनांदगाँव

क्या नमूना लिया गया नलकूप औ रकुएँ

अंबागढ़‌चौकी (10 गाँव)

हैंडपंप औरसिंचाईकापा नी

अंबागढ़‌चौकी (13 गाँव)

ऊपरीमिट्टी, 0 से 20 से.मी.

अंबागढ़चौकी स्थल) (24

चावल, गेहूँ, मक्काकादाना, भूसी, पैरा, जड़

क्या मिला

WHO सीमासेकहीं ऊपरकेसमूहः स्रोतभूगर्भीय, डोंगरगढ़पट्टी के ग्रेनाइटमें आर्सेनिकखनि ज

हैंडपंप 0.03 से 0.75 मि.ग्रा./ली. औसत 0.32: सिंचाईनलकूप 0.08 से 0.49

0.9 से 5.7 मि.ग्रा. As/कि.ग्रा.: 50 कौडीकसा 7.5

दाने, भूसीऔरपैरेमें As, Pb और Cd अनुमेयसीमासेऊपर; IR-64 मेंसबसे अधिक, लुचई औरसरनामें सबसेकम

| सुरक्षितसीमा

0.01 मि.ग्रा./ली. (WHO)

अध्ययन शुक्लावअन्य 2010

कुमार व अन्य 2018

पीने के लिए 0.01; सिंचाईकेलिए 0.10

सिंघल, 2024

मि.ग्रा./कि.ग्रा. (FAO)

वाखलेव अन्य 2025

चावलमें 0.2 As और 0.4 Cd मि.ग्रा./कि.ग्रा. (कोडेक्स)

कांकेर ज़िला

भूजल (89 स्थान), मिट्टी, पौधे, जलीयजीव

आर्सेनिक औसत 0.144 मि.ग्रा./ली. 0.01 WHO सीमाका 14 गुनाः पूरापारितंत्रप्रदूषित

पांडेयवअन्य, 2006

कोरबाकोयलापट्टी

मिट्टी औरतलछट

बहुत अधिक Cr, Mn, Cu, Zn, Pb; फ्लाईऐशबाँधोंकपासहॉटस्पॉट; कोयला, फ्लाईऐशऔरडीज़लकीछाप

मि.ग्रा./ली. (WHO) प्रदूषणसूचको क

दासवअन्य, 2018

कोरबा औद्योगिकखेत

ऊपरीमिट्टी, टमाटर, बैंगन कृषिमिट्टी

Cd, As, Pb और Cr मौजूद: स्रोतखदानमलबा, फ्लाईऐश, खदानधूल Cd 0.13 से 0.33 मि.ग्रा./कि.ग्रा. 20 (सीमाकेभीतर); As 5.5 से 19.6;

WHO/FAO मिट्टीसीमाएँ मि.ग्रा. As/कि.ग्रा.

चौहानवअन्य , 2026 पांडेयवअन्य 2026

बिलासपुर, राजमार्गकिनारे के खेत

रायपुरशहर और आसपा

ऊपरीमिट्टी

स

आधेसे अधिकस्थलमध्यमप्रदूषित Cr. Mn और Pb पृष्ठभूमिसेऊपरः कैडमियमकीरिपोर्टनहीं

(EU) भारतीय और

राजकवअन्य

2022

EU मिट्टीमानक

मानव स्वास्थ्य पर आर्सेनिक और कैडमियम के दुष्प्रभाव

 

आर्सेनिक लंबे समय तक शरीर में जाने पर त्वचा में बदलाव तथा त्वचा, फेफड़े और मूत्राशय के कैंसर से जुड़ा है। कैडमियम गुर्दों को नुकसान पहुँचा सकता है और हड्डियों

को कमजोर कर सकता है। प्रदूषित धान का पैरा पशुओं के माध्यम से भी भोजन-श्रृंखला में धातुओं को पहुँचा सकता है।

चित्र 1. आर्सेनिक और कैडमियम के दीर्घकालिक संपर्क का मानव शरीर पर असर। बाएँ: हथेलियों पर काले धब्बे और कठोर चकत्ते (केराटोसिस), पीने के पानी से आर्सेनिक विषाक्तता का क्लासिक संकेत। दाएँ: दोनों धातुओं से प्रभावित अंग और रोग।

धान में दोनों धातुएँ एक साथ हों तो क्या होता है

IGKV और BARC के अध्ययन के अनुसार आर्सेनिक और कैडमियम का संयुक्त प्रभाव केवल दोनों प्रभावों का जोड़ नहीं है। मध्यम और लगभग समान मात्रा में दोनों का कुछ प्रभाव एक-दूसरे को कम कर सकता है, लेकिन अधिक या असंतुलित मात्रा में नुकसान बढ़ सकता है। इसलिए दोनों धातुओं की एक साथ जाँच और प्रबंधन जरूरी हैं।

1. अपने खेत को जानिएः मिट्टी, सिंचाई के पानी और चभ् की जाँच कराएँ। एक धातु अधिक मिले तो दूसरी की भी जाँच करें। आर्सेनिक प्रभावित क्षेत्र, कोयला पट्टी, औद्योगिक क्षेत्र और व्यस्त सड़कों के आसपास जाँच को प्राथमिकता दें।

 

2. स्रोत रोकिएः नलकूप के पानी में आर्सेनिक 0.10 मिलीग्राम प्रति लीटर से अधिक हो तो ग्रीष्मकालीन धान में इसका उपयोग कम करें। संभव हो तो तालाब या नहर का पानी लें। कम-कैडमियम वाले उर्वरक चुनें और फ्लाई ऐश व औद्योगिक अपशिष्ट को खेत में जाने से रोकें।

 

3. पानी को दोनों के लिए साधिएः आर्सेनिक पानी भरे खेत में, जबकि कैडमियम लंबे समय तक खेत सूखने पर अधिक उपलब्ध हो सकता है। इसलिए बाली बनने से पहले नियंत्रित गीला-सूखा प्रबंधन करें और बाद में मिट्टी में पर्याप्त नमी रखें।

 

4. मिट्टी में बाँधिएः चूना कैडमियम की उपलब्धता घटा सकता है। चूना और आयरन ऑक्साइड के प्रयोग से आर्सेनिक लगभग 64 प्रतिशत और कैडमियम 35 प्रतिशत तक कम होने की रिपोर्ट है। संशोधित बायोचार, वर्मीकम्पोस्ट और सिलिकॉन स्रोत भी उपयोगी हो सकते हैं।

 

5. सही किस्म चुनिएः धान की किस्मों में धातु संचय की क्षमता अलग-अलग होती है। मुक्तोश्री (IET21845) कम आर्सेनिक संचय वाली किस्म है। अंबागढ़ चौकी में लुचई और सरना ने IR-64 की तुलना में कम विषैले तत्व जमा किए। स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार KVK से किस्म की सलाह लें।

 

6. छिड़काव से पौधे को बचाइएः दाना भरने के समय कुछ पर्णीय छिड़काव धातुओं का दाने तक पहुँचना कम कर सकते हैं। परीक्षणों में सेलेनियम और काइटोसान आधारित उपचारों से लाभ मिला है। इनका प्रयोग विशेषज्ञKVKकी सलाह से ही करें।

 

7. सबसे खराब जमीन और पैरे का भोजन-शृंखला से बाहर कीजिएः अत्यधिक प्रदूषित खेतों में कुछ मौसम गैर-खाद्य या सफाई वाली फसलें ली जा सकती हैं। Pteris vittataजैसे पौधे आर्सेनिक का अधिक संचय करते हैं। प्रदूषित पैरा पशुओं को न खिलाएँ और खेत में न जलाएँ।

 

8. रसोई मेंः चावल को अच्छी तरह धोकर अधिक पानी में पकाएँ और अतिरिक्त पानी निकाल दें। इससे आर्सेनिक कम हो सकता है। संदिग्ध क्षेत्र का पानी पीने और भोजन पकाने में उपयोग न करें।

तालिका 3. धान के दाने में आर्सेनिक और कैडमियम के विरुद्ध खेत का उपाय-संदूक

उपाय मिट्टी, पानीऔर pH कीजाँच, दोनों सिंचाईस्रोतबदलना

किसके विरुद्ध

परीक्षणोंमेंक्यामिला

सावधानी

पानी का स्रोत बदलने परदोबारा जाँचक राएँ

बालीसेपहलेबारी-बारीगीला-सूखा, दोनों बादमेनममिट्टी

अंबागढ़ चौकी में तालाबकेपानीमें नलकूपकाएक-तिहाई आर्सेनिकधा

बालीसेपकनेतकमिट्टीनमरखें

चूना और आयरन ऑक्साइड

दोनों

AWD औरवर्मीकम्पोस्टरोदानेका As एक-तिहाई, उपजएक-चौथाई अधिक; लंबासुखाना Cd बढ़ाताहै

अकेलेचूनेसेदानेका Cd 70 से 80 चुनाव आयरन ऑक्साइडसे As 64 और Cd 35 प्रतिशतकम प्रतिशतकमः

अकेलाचूना आर्सेनिककेलिएकुछनहीं करता

संशोधितबायोचार

लोहा-यासिलिकॉन- दोनों

 

Cd बाँधने और नछोड़नेकेलिएबना

As सादाबायोचार आर्सेनिक बढ़ा सकता है

 

ज़िंक औरलोहेसेसमृद्धवर्मीकम्पोस्ट

 

आर्सेनिक

 

दानेका As 58 प्रतिशतकम, उपजमेंकमीनहीं, चारवर्षकेपरीक्षण

 

कम्पोस्ट के सूखेवज़नके लगभगदसवें हिस्सेतकसमृद्धकरें

 

सिलिकॉन:

 

भूसीकीराख,

 

आर्सेनिक,

 

कैल्शियमसिलिकेट, स्लेग

 

आर्सेनाइट केलिएकमदरवाज़ेखु

 

कमकैडमियमवालाफॉस्फेट उर्वरक

 

कुछकैडमियम कैडमियम

 

ले; Si Cd ग्रहणभीदबाताहै खेतकेनिवेशसे

 

भारीमात्रामैडालना पड़ताहै

 

कम-ग्रहणकिस्म (मुक्तोश्री, लुचई, सरना: Cd-सुरक्षितकिस्में)

 

आर्सेनिकयाके डमियम

 

कामुख्यस्रोतहटताहे

 

Cd फॉस्फोरसज़रूरतसेज्यादानडालें

 

टोसानकाछिड़काव दानाभरावके समयसेलेनियमयाकाइ

 

दोनों; ROS सुरक्षाबढ़ाता है

 

IR-64 किस्मोंकेबीचकईगुना अंतरः अंबागढ़चौकी में मॅसबसे अधिक संचय

 

सेबचें KVK सेपूछे; हॉटस्पॉटमें IR-64

 

दोनोंधातुओंकेलिए Se Si मात्रामायने रखती है; प्रकाशितदरोंकापालनकरें

 

सबसे खराबखेतों में सफाईफसलयागैर दोनों -खाद्यफसल

 

सेबेहतर, काइटोसानछिड़कावसेदानेका As 35 से 61 प्रतिशतकम Pteris

 

vittata धीमा; कईमौसम फर्नआर्सेनिककाअति-संचयकरती है

 

दोनों

 

पैराचारेकी श्रृंखलासेबाहर; खेतमेंनजलाएँ

 

जोदाने में नहीं जाता वह पैरेमेंरहता पैरेकीखादबनाएँयानिपटानकरें

 

पैरेका आर्सेनिकदूधका आसीने कबढ़ाता है

 

छत्तीसगढ़ में अब धान की मिट्टी, सिंचाई के पानी और अनाज में आर्सेनिक व कैडमियम का विकासखंडवार नक्शा तैयार करना जरूरी है। साथ ही कम-संचय वाली किस्मों और दोनों धातुओं को एक साथ नियंत्रित करने वाली तकनीकों पर काम करना होगा।

 

सारांश

 

आर्सेनिक ओर कैडमियम एक ही धान के खेत में साथ पहुँच सकते हैं। इसलिए केवल एक धातु पर आधारित उपाय पर्याप्त नहीं हैं। मिट्टी पानी की जाँच, सुरक्षित सिंचाई, संतुलित जल प्रबंधन, उचित मृदा सुधारक, कम-संचय वाली किस्में, विशेषज्ञ की सलाह और प्रदूषित पैरे को पशु आहार स दूर रखनाकृइन सभी उपायों को अपनाकर ही किसान, उपभोक्ता, पशुधन और पर्यावरण की सुरक्षा बेहतर ढंग से की जा सकती है।

 

पत्राचार हेतु लेखकः शुचिता नैयर, ईमेलः [email protected]

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper