पंजाब
Trending

धरना दे रहे पंजाब के किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

चंडीगढ़। हरियाणा की सीमा पर धरना दे रहे पंजाब के एक किसान ने बुधवार को खनौरी बार्डर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पंजाब के मानसा जिले का रहने वाला था। फसलों की एमएसपी को लेकर पंजाब के किसान फरवरी, 2024 से आंदोलन पर हैं। इसलिए हरियाणा सरकार ने पंजाब के शंभू बॉर्डर को बैरिकेड्स लगाकर बंद कर रखा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : दांतों का पीलापन आपकी मुस्कान को छिपा रहा है? जाने घरेलु उपाय – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : रामलला दर्शन योजना: छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना

जानकारी के मुताबिक गुरमीत सिंह भारतीय किसान यूनियन सिद्धपुर से जुड़ा हुआ था और फरवरी माह से यहां पर बैठा हुआ था। गुरमीत सिंह ने बुधवार की सुबह करीब पौने 10 बजे गांव मल्लां ब्लॉक डोडा श्री मुक्तसर साहिब के टेंट में जाकर आत्महत्या की। उसने उस समय आत्महत्या की जब यहां अन्य किसान नहीं थे। जब किसान लौटकर आए तो गुरमीत का शव देखा। किसान गुरमीत इस आंदोलन को लेकर काफी गंभीर था। वह बहुत कम घर जाता था। उसके सिर पर कर्ज भी था। इस वजह से वह परेशान था। कुछ समय पहले उसके बेटे की शादी थी। उसमें शामिल होने के लिए भी वह नहीं गया था। मोर्चे पर वह लाइट की व्यवस्था देखता था।

ये खबर भी पढ़ें : सेबी बोर्ड मीटिंग 30 सितंबर को 

इस बीच किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने चंडीगढ़ में कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि किसान ने आत्महत्या की है। यह किसान संघर्ष को लेकर काफी समर्पित था। सारे धरना स्थल पर बिजली का सारा काम वही देखता था।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में मासूमों पर आसमानी कहर  गाज गिरने से 6 बच्चों सहित 8 लोगों की मौत

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका