
वायुसेना के जांबाज शहीद अरुण केशव सप्रे की जयंती: 23 अप्रैल को नगर निगम मुख्यालय में आयोजित होगा पुष्पांजलि कार्यक्रम
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर – भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर टेस्टिंग पायलट रायपुर निवासी शहीद अरुण केशव सप्रे की जयन्ती दिनांक 23 अप्रैल 2026 गुरूवार को प्रातः 11 बजे रायपुर नगर पालिक निगम के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के चतुर्थ तल पर स्थित नगर पालिक निगम सामान्य सभा सभागार में स्थित शहीद अरुण केशव सप्रे के तैल चित्र के समक्ष उनका सादर ससम्मान नमन करने पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। भारत और पाकिस्तान के मध्य वर्ष 1971 में हुए युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के लिए युद्धाभ्यास की तैयारियों की ड्यूटी पर भारतीय वायुसेना के युद्धक विमान *मारूत* की युद्धाभ्यास तैयारी करवाने के दौरान आकस्मिक युद्धक विमान दुर्घटना में भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर टेस्टिंग पायलट रायपुर निवासी शहीद अरुण केशव सप्रे का आकस्मिक देवलोकगमन हो गया. रायपुर निवासी शहीद अरुण केशव सप्रे की मधुर पुण्य स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने रायपुर नगर पालिक निगम ने नगर निगम सामान्य सभा सभागार में उनका तैल चित्र लगाया और तैल चित्र के समक्ष शहीद अरुण केशव सप्रे की जयन्ती दिनांक 23 अप्रैल और पुण्यतिथि दिनांक 21 नवम्बर को हर वर्ष नियमित रूप से रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है.
दिनांक 23 अप्रैल 2026 गुरुवार को प्रातः 11 बजे आयोजित शहीद अरुण केशव सप्रे की जयन्ती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर टेस्टिंग पायलट रायपुर निवासी शहीद अरुण केशव सप्रे से सम्बंधित उनके तैल चित्र के आसपास की विशेष सफाई, तैल चित्र की पुष्पसज्जा सहित अन्य आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थायें रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में रायपुर नगर पालिक निगम के सम्बंधित जोन क्रमांक 4 के सहयोग से की जायेंगी।

