अपराध
Trending

चार साल की मासूम से दुष्कर्म, बदहवास हालात में ट्यूबवेल के पास पड़ी मिली बच्ची

शाहजहांपुर । कांट थानाक्षेत्र में चार साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घर में सो रही मासूम लापता हो गई। बुधवार सुबह बच्ची बदहवास हालात में गांव से कुछ दूर एक ट्यूबवेल के पास पड़ी मिली है।

कांट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी चार साल की बच्ची परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सो रही थी। बुधवार तड़के करीब तीन बजे घरवालों की आंख खुली तो मासूम बच्ची को बिस्तर पर न पाकर हैरान रह गए। परिजनों ने घटना की जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों की मदद से बच्ची की तलाश शुरू की। इसी दौरान ग्रामीणों को गांव से कुछ दूर एक ट्यूबवेल के पास मासूम बदहवास हालात में पड़ी मिली। कुछ दूर पर उसके कपड़े पड़े हुए थे। घटना की सूचना कांट पुलिस को दी गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम गांव पहुंची । पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पुछताछ की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित बच्ची को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button