उत्तराखण्ड

शहर के तिकोनिया में शराब दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी; फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

हल्द्वानी। शहर के तिकोनिया क्षेत्र स्थित अंग्रेजी एवं देशी शराब की दुकान में सोमवार देर रात आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख राहगीरों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।मिली जानकारी के अनुसार देखते ही देखते पूरी दुकान को आग अपनी चपेट में ले लिया। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड के तीन वाहनों को लगाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका।घटना के दौरान दुकान के भीतर एक भरा हुआ गैस सिलेंडर भी मौजूद था, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी। दमकल कर्मियों ने साहस का परिचय देते हुए सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे संभावित विस्फोट और बड़े नुकसान को टाल दिया गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग से दुकान में रखा शराब का स्टॉक और अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका