छत्तीसगढ़
Trending

पंडित भगवती चरण वार्ड में पानी की समस्या पर हुई बैठक

रायपुर। पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 जोन 4 में पानी की समस्या को लेकर नवनिर्वाचित पार्षद एवं निगम उद्यान विभाग के अध्यक्ष अमर गिद्वानी तथा जोन 4 के अध्यक्ष मुरली शर्मा एवं संतोष साहू तथा अधिकारी कर्मचारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।

इस बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों ने पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड में पानी की समस्या पर विस्तार से चर्चा की और निराकरण के लिए एक व्यापक रणनीति तैयार की ताकि आम लोगों को पानी की समस्या से निजात दिलाया जा सके। वहीं त्वरित कार्रवाई कर समस्या का निराकरण किया जा सके। बैठक उपरांत उद्यान विभाग के अध्यक्ष अमर गिद्वानी ने कहा कि पानी की समस्या पर चर्चा हुई है और वार्ड के लोगों को जल्द राहत दिलाने के लिए एक व्यापक रणनीति बनाई गई है, जिसमें परिणाम जल्द सामने दिखाई पडऩे लगेंगे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper