अपराध
Trending

छत्तीसगढ़ के इस मंत्री को जान से मारने की धमकी , आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर । छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को जान से मारने की धमकी मिली है। एक युवक ने जान से मारने और घोटाले में फंसाने की धमकी दी है। सूरजपुर जिले की भटगांव पुलिस ने शिकायत दर्ज कर इस मामले में एक आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपित रविन्द्र यादव को हिरासत में लेकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

इस मामले में भटगांव थाना प्रभारी सरफराज फिरदौसी ने शनिवार काे जानकारी दी कि है कि घटना की लिखित शिकायत ग्राम कसकेला निवासी एवं भाजपा नेता रवि यादव (पिता शिवकेश्वर यादव) ने भटगांव थाने में की थी। शिकायत में बताया गया कि 21 अगस्त की शाम को ग्राम कसकेला के अटल चौक के समीप गांव के ही रविन्द्र यादव (पिता गुलकेश्वर यादव) ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और उनके पति ठाकुर राजवाड़े पर अमर्यादित टिप्पणी कर 40 – 50 करोड़ के घोटाले में फंसा देने के साथ ही जान से मार देने की धमकी दी थी। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और उनके पति के लिए अपशब्दों का उपयोग कर गाली-गलौच भी आरोपित द्वारा की गई। उसने यह भी कहा कि मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और उनके पति मेरे सामने आ जाएं तो उन्हें भी जान से मार दूंगा। इसके बाद वह बाइक लेकर फरार हो गया।पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper