मध्यप्रदेश
Trending

जबलपुर में मजदूरों को ले जा रहा पिकअप पलटा, 20 घायल

जबलपुर । पाटन के पास अमरपुर गांव में साेमवार सुबह मजदूरों से भरा पिकअप वाहन अचानक ही पलट गया। जिसमें सवार करीब 20 मजदूर घायल हो गए। घायलाें में 8 की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि छेड़ी बरोदा गांव के रहने वाले कुछ मजदूर मटर तोड़ने के लिए पिकअप वाहन में पीछे बैठकर महुआ खेड़ा गांव जा रहे थे। जैसे ही तेज रफ्तार पिकअप वाहन अमरपुर पहुंचा, तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर वाहन में दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला और पाटन थाना पुलिस सहित 108 को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पाटन थाना पुलिस के साथ 108 मौके पर पहुंची और सभी घायलों को पाटन स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

8 मजदूरों को प्राथमिक उपचार देने के बाद जबलपुर भेजा गया, जबकि बाकी का इलाज जारी है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। पुलिस द्वारा घायलों के बयान दर्ज करने के बाद वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पाटन थाना प्रभारी के मुताबिक पिकअप वाहन में 30 से 35 लोग सवार थे, 20 से अधिक लोग घायल है, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी है। 8 मजदूरों को अधिक चोट आने के कारण जबलपुर मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका