अपराध
Trending

 गणेश विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प में एक युवक की मौत, जानें कहां हुई घटना

खैरागढ़ । छत्तीसगढ़ के जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के खैरागढ़ नगर में आज (सोमवार) की सुबह दो युवकों में हुई हिंसक झड़प में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए शवागार भेजा है।

खैरागढ़ पुलिस के अनुसार गणेश विसर्जन के दौरान रातभर डीजे की धुन पर युवाओं ने नाच-गाना किया। सोमवार सुबह दाऊचौरा विसर्जन स्थल पहुँचने के कुछ दूर पहले, सांस्कृतिक भवन के पास दो युवकों के बीच कहा सुनी ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान एक युवक ने दीपक यादव (21 वर्ष), पिता स्व. रमेश यादव निवासी दाऊचौरा पर चाकू से हमला कर दिया। दीपक को कमर और हाथ पर चाकू से वार किया गया, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही बेहोश हो गया।

लहूलुहान हालत में उसे तत्काल सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपित युवक फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button