मध्यप्रदेश
Trending

मध्यप्रदेश के देवरिया में युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

देवरिया । देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या की सूचना पर एसपी विक्रांत वीर सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर आज पहुंचे। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खुखुंदू थाना क्षेत्र में मुजुरी खुर्द के रहने वाले आदित्य उर्फ सूरज (21) का शव सोमवार की सुबह गांव से दूर खेत में मिला। आदित्य रविवार रात करीब 11 बजे बिना किसी को बताए घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने लाेगाें की चिंता बढ़ी। फाेन मिलाया गया ताे मोबाइल स्विच ऑफ था। स्विच ऑफ होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सोमवार सुबह खेत में उसका शव मिला। शरीर पर धारदार हथियार से किए गए कई वार के निशान मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसपी विक्रांत वीर, एडिशनल एसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह और सीओ दीपक शुक्ला समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका