
Aaj Ka Rashifal 6 October 2025: शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की कृपा से इन 6 राशियों पर, जानिए आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 6th October 2025 (सोमवार): आज आश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है और सोमवार का दिन मां लक्ष्मी की आराधना के लिए विशेष माना गया है। दोपहर 12:24 तक चतुर्दशी तिथि और दोपहर 1:14 तक वृद्धि योग रहेगा। आज स्नान-दान की शरद पूर्णिमा होने के कारण दिन का धार्मिक महत्व भी बढ़ गया है। चलिए जानते हैं — आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मेष राशि (Aries) – आज का दिन आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपने काम को पहले से बेहतर तरीके से करने में सफल रहेंगे। व्यापार में लाभ के संकेत हैं, लेकिन साझेदारी में सतर्कता जरूरी है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ मिलकर कोई अधूरा काम पूरा कर पाएंगे।
वृषभ राशि (Taurus) – आज कारोबार से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। धन लाभ होने के योग हैं और आपके पेशेवर रिश्ते भी सुधरेंगे। नौकरी में काम करने वालों को पदोन्नति या प्रशंसा मिल सकती है। पुराने विवाद खत्म होंगे और आपसी रिश्तों में मिठास आएगी। किसी रिश्तेदार से मुलाकात उपयोगी साबित होगी।
मिथुन राशि (Gemini) – आज का दिन आपके आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से भरा रहेगा। आप आसपास के लोगों पर अच्छा प्रभाव डालेंगे। वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो समय अनुकूल है। मुश्किलों का सामना आप साहस के साथ करेंगे और स्थिति पर नियंत्रण पा लेंगे।
कर्क राशि (Cancer) – आज आपको निजी जीवन में राहत महसूस होगी। कुछ पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। परिवार से सहयोग मिलेगा और बड़ों की सलाह फायदेमंद साबित होगी। नवविवाहित दंपत्ति किसी धार्मिक यात्रा का प्लान बना सकते हैं। मन शांत रहेगा और आप अपने काम को अच्छे से पूरा कर पाएंगे।
सिंह राशि (Leo) – आज आपके प्रयास रंग लाएंगे। जिन कामों के लिए आप लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, उनमें सफलता मिलने की संभावना है। नई योजनाओं से आर्थिक लाभ हो सकता है। किसी कानूनी मामले में राहत मिलने के योग हैं। छात्र वर्ग को पढ़ाई से जुड़ी नई दिशा मिलेगी और विदेश जाने की संभावना बन सकती है।
कन्या राशि (Virgo) – आज आपको अपने प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलेगा। किसी बड़े भाई या वरिष्ठ की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। कोई पुरानी खोई चीज वापस मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में व्यस्तता बढ़ेगी, जिससे परिवार को थोड़ा कम समय दे पाएंगे। कला या अभिनय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरा अवसर मिल सकता है।
तुला राशि (Libra) – आज मेहनत का सही परिणाम मिलेगा। नौकरी और व्यापार दोनों में स्थिति अनुकूल रहेगी। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी और किसी प्रिय अतिथि के आने से घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। घर से जुड़ा कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। दांपत्य जीवन में तालमेल बेहतर रहेगा और ऑफिस में साथियों का पूरा सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) – आज दिन सामान्य रहेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी से बचें क्योंकि गलती की संभावना है। माता-पिता से जीवन के महत्वपूर्ण सुझाव मिलेंगे, जो आपके भविष्य में काम आएंगे। मन आध्यात्मिक कार्यों की ओर आकर्षित रहेगा। महिलाएं आज अपने दोस्तों के साथ समय बिताकर खुद को तरोताजा महसूस करेंगी।
धनु राशि (Sagittarius) – आज आपके लिए नई संभावनाएं खुलेंगी। नौकरी या व्यापार में कोई नया अवसर मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी। लंबे समय से घर जाने की योजना पूरी हो सकती है। किसी पुराने शारीरिक कष्ट से राहत मिलेगी। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर या पद परिवर्तन की खबर मिल सकती है।
मकर राशि (Capricorn) – आज का दिन प्रगति का रहेगा। किसी अनुभवी या वरिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात आपके करियर के लिए लाभदायक साबित होगी। किसी को नज़रअंदाज़ न करें क्योंकि वही आगे चलकर मददगार बन सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा और बच्चों की संगत में मन प्रसन्न रहेगा। राजनीतिक संपर्कों से भी लाभ मिलने की संभावना है।
कुंभ राशि (Aquarius) – आज आप अपने अधिकतर काम समय पर पूरे कर लेंगे। इससे आत्मसंतुष्टि और राहत महसूस होगी। खुद की तुलना किसी से न करें, अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। दोस्तों के साथ समय बिताने से मन हल्का रहेगा। समाजसेवा या जनकल्याण से जुड़े कामों में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिससे प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मीन राशि (Pisces) – आज का दिन सामाजिक रूप से सक्रिय रहेगा। किसी समारोह या आयोजन में शामिल हो सकते हैं, जहां लोग आपके व्यवहार से प्रभावित होंगे। इंजीनियर या तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रोजेक्ट पूरा करने में सफलता मिलेगी। आप खुद में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। शाम को अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।

