देश-विदेश
Trending

 आपा विधायक अमानतुल्लाह खान ने गिरफ्तारी की आशंका जताई, घर पहुंची ईडी की टीम

नई दिल्ली । दिल्ली में सत्तारूढ़ दल आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताई है। उन्होंने दावा किया है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम आज सुबह उनके घर पहुंची है। खान ओखला से विधायक हैं।


उल्लेखनीय है कि विधायक खान दिल्ली वक्फ बोर्ड से संबद्ध मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन एजेंसी की जांच के घेरे में हैं। अमानतुल्लाह खान ने एक्स पर लिखा है, “ईडी के लोग मुझे गिरफ्तार करने के लिए मेरे घर पहुंचे हैं।” प्रवर्तन निदेशालय ने उनके एक्स पोस्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper