खेल

डेब्यू मैच में पाकिस्तानी गेंदबाज की जमकर धुनाई, अभिषेक-वैभव ने कूटा, नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 211 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को ओपनर्स अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले आ सकती है किस्त, नाम लिस्ट में रखने के लिए निपटा लें 3 जरूरी काम

इस दौरान पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे स्पिन गेंदबाज साद मसूद का पहला ही ओवर बेहद महंगा साबित हुआ। उनके ओवर में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर कुल 24 रन बटोरे।

डेब्यू ओवर में साद मसूद ने दिए 24 रन

पाकिस्तान की टीम ने इस मुकाबले में साद मसूद को टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू का मौका दिया। भारतीय पारी के दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए मसूद की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना, लेकिन इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने लगातार दो गेंदों पर दो छक्के जड़ दिए।

ओवर की चौथी गेंद पर वैभव ने एक रन लिया। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ दिया। छठी गेंद नो-बॉल रही और फ्री हिट पर अभिषेक ने चौका लगाकर ओवर में कुल 24 रन बटोर लिए।

इस 24 रन वाले ओवर के साथ साद मसूद के नाम भारत-पाकिस्तान के टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में सबसे महंगे ओवर का रिकॉर्ड दर्ज हो गया। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सईद अजमल के नाम था, जिन्होंने 2012 में अहमदाबाद में खेले गए टी20 मुकाबले के 19वें ओवर में 22 रन दिए थे।

भारत-पाकिस्तान T20I में पहली बार 200 के पार पहुंचा स्कोर

भारतीय टीम ने मुकाबले में 200 रन का आंकड़ा पार करते ही भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों का एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दोनों टीमों के बीच अब तक हुए T20I मुकाबलों में पहली बार किसी टीम ने 200 से ज्यादा रन बनाए हैं।

CM Sai Singapore Visit: निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए करेंगे आमंत्रित, आज सिंगापुर रवाना होंगे मुख्यमंत्री

इससे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक टीम स्कोर 192 रन था, जो भारतीय टीम ने बनाया था। एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मुकाबले में टीम इंडिया ने 211 रन बनाकर इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper