अपराध
Trending

जिला पटवारी संघ के अध्यक्ष को एसीबी ने र‍िश्‍वत लेते क‍िया ग‍िरफ्तार

खैरागढ़ ।  एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को खैरागढ़ में जिला पटवारी संघ के अध्यक्ष और पटवारी धर्मेंद्र कांडे को रिश्वतखोरी के मामले में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ग्राम डोकरा भाटा निवासी भागचंद कुर्रे अपने ज़मीन संबंधी कार्य को लेकर कई दिनों से पटवारी धर्मेंद्र कांडे से संपर्क कर रहा था। पटवारी ने काम कराने के एवज में पहले 10 हज़ार रुपये की मांग की थी। बाद में सौदा नौ हज़ार रुपये में तय हुआ। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एसीबी को दी।

योजना के तहत आज पीड़ित भागचंद कुर्रे ने अपना बाज़ार के ऊपर स्थित पटवारी कार्यालय में जाकर आरोपि‍त को नौ हज़ार रुपये सौंपे। रुपये लेने के बाद धर्मेंद्र कांडे कलेक्टर कार्यालय की एक बैठक में चला गया। एसीबी की टीम ने मौके पर दबिश देते हुए कलेक्टर कार्यालय से ही आरोपि‍त पटवारी को रिश्वत की राशि सहित गिरफ्तार कर लिया है।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका