छत्तीसगढ़
Trending

Accident News : ऑटो और बाइक की टक्कर में ऑटो सवार युवक की मौत, एक घायल

बलरामपुर । बलरामपुर जिला मुख्यालय के नजदीक सरनाडीह गांव के चनान नदी पुल से पहले बीते देर रात तेज रफ्तार बाइक और ऑटो की टक्कर हो गई। जिससे घटनास्थल पर ही ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि ऑटो में बैठा एक अन्य युवक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर पहुंची हाइवे पेट्रोलिंग टीम के द्वारा दोनों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया और मौके पर से जाम हटवाया गया।
जानकारी के मुताबिक बलरामपुर के सरनाडीह गांव में बुधवार की देर रात ऑटो और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में ऑटो में सवार 20 वर्षीय शिव कुमार निवासी अतौरी डवरा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक सचिन कुमार निवासी मंगरहारा घायल हो गया। घायल का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। वहीं मृतक के शव को आज बलरामपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper