अपराध
Trending

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा । पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाबालिग बालिका से अनाचार करने वाले आरोपित को मध्य प्रदेश से पकड़ लिया है। आरोपित की पहचान सचिन अहिरवार (22 ) निवासी महानीम चौराहा थाना शमसाबाद जिला विदिशा मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज बुधवार काे जारी विज्ञप्ति के अनुसार नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट थाने में अज्ञात आरोपित के विरुद्ध 2 अप्रैल 2025 को थाना अकलतरा में दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अपहृत बालिका एवं अज्ञात आरोपित की लगातार पतासाजी की जा रही थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में सायबर तकनीकी के माध्यम से पता चला कि अपह्रत बालिका आरोपित सचिन अहिरवार के कब्जे में जिला-विदिशा मध्यप्रदेश में है। सूचना पर थाना अकलतरा पुलिस द्वारा टीम रवाना कर आरोपित के कब्जे से अपहृत बालिका को सकुशल बरामद किया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आराेपित ने अपहृता बालिका को भगा ले जाकर अनाचार करना जुर्म स्वीकार किया गया। पुलिस ने मामले में आराेपित काे मंगलवार की शाम काे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper