छत्तीसगढ़
Trending

प्रशासन की अनुमति के बिना हॉस्टल जाने वालो पर होगी कारवाई : केदार कश्यप

रायपुर। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छोटेडोंगर के मामले को लेकर मंत्री केदार कश्यप का बयान सामने आया है। मंत्री कश्यप ने कहा कि प्रशासन की अनुमति के बिना हॉस्टल जाने वालो पर  कारवाई हाेगी। शौचालय की फोटोग्राफी की अनुमति किससे लेकर किया गया था। बालिका छात्रवास में बिना अनुमति कोई नहीं जा सकता हैं। जिसने भी हॉस्टल की विडियो को बाहर लाकर प्रस्तुतीकरण किया हैं वह कोई भी हो उस पर कारवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के बच्चे शौचालय में रहकर पढ़ने को मजबूर हाेने का मामला सामने आया था हैं। मामला ओरछा ब्लॉक के छोटेडोंगर का है। यहां बच्चियों के बाथरूम में प्राचार्य की तरफ से सीसीटीवी कैमरे लगवाने का भी खुलासा हुआ था। शिकायत पर आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button