छत्तीसगढ़
Trending

16 से 30 अक्टूबर तक चलेगा सक्रिय सदस्यता अभियान : संजय श्रीवास्तव

सक्रिय सदस्यता समीक्षा समिति के संयोजक संजय श्रीवास्तव , रूप कुमारी चौधरी , विकास मरकाम बनाए गए सदस्य

रायपुर। भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत सक्रिय सदस्यता अभियान 16 से 30 अक्टूबर के बीच होगा अभियान की जानकारी देते हुए सक्रिय सदस्यता समीक्षा समिति के संयोजक संजय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक मंडल में 200 कुल 1 लाख सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है इस बाबत वर्चुअल राष्ट्रीय कार्यशाला 8 अक्टूबर एवं प्रदेश की कार्यशाला 9 अक्टूबर को संपन्न हुई। 11 से 14 अक्टूबर तक जिलों में प्रत्यक्ष रूप से कार्यशालाएं आयोजित होंगी जिसमे प्रदेश के प्रमुख नेतागण भी शामिल होंगे।

श्री श्रीवास्तव ने बताया कि 1 से 4 नवंबर तक सक्रिय सदस्यता के फॉर्म का सत्यापन व अनुमोदन होगा एवं 5 नवंबर को जिला द्वारा सक्रिय सदस्यों की सूची जारी की जाएगी समिति में सांसद रूपकुमारी चौधरी व विकास मरकाम सदस्य बनाए गए हैं जिला स्तर पर भी इस कार्य हेतु समितियां बनाई गई है। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा के सदस्यता अभियान को छत्तीसगढ़ में बहुत अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है, लगातार सदस्यता कि संख्या में इजाफा हो रहा है और हर वर्ग के लोगो ने सदस्यता अभियान को लेकर काफी उत्साह दिखाया है।जिसके फलस्वरूप ही छत्तीसगढ़ ने 36 दिनो में 36 लाख सदस्यो की संख्या को पार कर लिया है।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper