मनोरंजन

एक्टर गोविंदा की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। अभिनेता गोविंदा की तबीयत अचानक से खराब हो गई है। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मगंलवार की रात को गोविंदा अपने घर में ही बेहोश हो गए थे, जिसके बाद डॉक्टर से संपर्क किया गया और डॉक्टर की सलाह पर गोविंदा को कुछ दवाइयां दी गईं थीं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

गोविंदा के दोस्त और लीगल एडवाइजर ललित बिंदल ने एनडीटीवी से बातचीत के दौरान कहा, डॉक्टर से बात करने के बाद उन्हें दवा दी गई और रात को 1 बजे अस्पताल की इमजरेंसी में भर्ती किया गया है। बिंदल ने आगे कहा, गोविंदा के कई टेस्ट किए गए हैं और उनकी रिपोर्ट्स अभी तक नहीं आई हैं। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बिंदल ने गोविंदा की सेहत स जुड़ी अधिक जानकारी देने से मना कर दिया है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper