मध्यप्रदेश

उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल

उज्जैन : बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया शनिवार तड़के बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचीं। इस दौरान वह अपनी मां के साथ विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं और नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती में शामिल हुईं। करीब दो घंटे तक चली आरती के दौरान तमन्ना पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आईं।

मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास

इस खास मौके पर अभिनेत्री पारंपरिक साड़ी में दिखाई दीं। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। आरती संपन्न होने के बाद उन्होंने नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना भी कही। दर्शन के बाद मंदिर समिति की ओर से तमन्ना भाटिया और उनके परिवार का पारंपरिक तरीके से स्वागत एवं सम्मान किया गया।

मां को दर्शन कराने उज्जैन पहुंचीं अभिनेत्री

मीडिया से बातचीत के दौरान तमन्ना भाटिया ने कहा कि सुबह होने वाली भस्म आरती में शामिल होना उनके लिए बेहद आनंद और सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि वह अपनी मां को विशेष रूप से बाबा महाकाल के दर्शन कराने के लिए उज्जैन लेकर आई थीं। मां के साथ दर्शन करने के बाद उन्हें बेहद शांति और खुशी का अनुभव हुआ।

अयोध्या दीपोत्सव में अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि, 7 दिन में दूसरी बार करेंगे यूपी का दौरा

13 साल की उम्र से शुरू किया अभिनय का सफर

तमन्ना भाटिया ने बेहद कम उम्र में ही अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने महज 13 साल की उम्र में एक्टिंग सीखना शुरू कर दिया था और पृथ्वी थिएटर से भी जुड़ी रहीं। उनके फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2005 में हिंदी फिल्म ‘चाँद सा रोशन चेहरा’ से हुई थी। इसके बाद उन्होंने दक्षिण भारतीय सिनेमा और बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper