मोहरेंगा में अदाणी फाउंडेशन का मेगा हेल्थ कैंप, 375 ग्रामीणों को मिला निःशुल्क उपचार और दवाइयाँ

तिल्दा खरोरा, 2026: ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों से इलाज और सही स्वास्थ्य सलाह मिलना कई बार मुश्किल होता है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए, अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायपुर के सामाजिक सरोकारों के तहत् अदाणी फाउंडेशन द्वारा गुरुवार को ग्राम मोहरेंगा में मेगा मल्टी स्पेशलिटी हेल्थ कैंप आयोजित किया गया। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें जरूरी परामर्श व दवाइयाँ पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराईं। शिविर में कुल 375 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर का शुभारंभ ग्राम सरपंच श्रीमती श्यामा बाई धीवर, जनपद सभापति श्री लेखूराम सेन, उपसरपंच श्री कृष्णा कुर्रे, ग्राम सभा अध्यक्ष श्री थनवर सिन्हा, पंच श्री दुरेंद्र धीवर, श्रीमती रुखमणी साहू और श्रीमती चेतना वर्मा की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर ग्राम संगठन अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला गिलहरे, ग्राम संगठन सचिव श्रीमती काली धीवर, युवा अध्यक्ष श्री राकेश साहू, जनप्रतिनिधि श्री लहराम वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि श्री कृष्णा धीवर, श्रीमती जगेश्वरी वर्मा, श्री मनोज वर्मा, एम.एस. प्रभारी शिक्षिका श्रीमती सरिता वर्मा, श्रीमती गंगोत्री साहू और श्री दीपक कुमार सिन्हा सहित ग्राम के अन्य प्रतिष्ठित नागरिक और अदाणी फाउंडेशन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। शिविर में हड्डी रोग, बाल रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और जनरल मेडिसिन के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। उन्होंने मरीजों की जाँच कर उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के अनुसार परामर्श दिया। जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाइयाँ भी निःशुल्क वितरित की गईं। इससे ग्रामीणों को अपने ही गाँव में विशेषज्ञ डॉक्टरों से इलाज कराने का अवसर मिला।
शिविर में महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से सीधे सलाह मिली, जिससे उन्हें समय पर उपचार और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी प्राप्त हुई। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए काफी लाभकारी बताया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि दूरदराज के गाँवों में विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना जरूरी है। अदाणी फाउंडेशन ऐसे शिविरों के माध्यम से इस जरूरत को पूरा करने के साथ ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम कर रहा है।
अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि संस्था समुदाय के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता देते हुए लगातार ऐसे शिविर आयोजित कर रही है। इसका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को उनके घर के पास ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएँ, उपचार और जरूरी दवाइयाँ उपलब्ध कराना है। इसके अलावा अदाणी पॉवर लिमिटेड अपने सामाजिक सहभागिता के तहत आसपास के ग्रामों में शिक्षा, आजीविका संवर्धन तथा संरचना विकास के विभिन्न कार्यों का संचालन करता है।

