देश-विदेश
Trending

देशभर में 19 दिसंबर से शुरू होगा प्रशासन गांव की ओर अभियान

नई दिल्ली । चौथे सुशासन सप्ताह के दौरान 19 दिसंबर को एक राष्ट्रव्यापी अभियान ‘प्रशासन गांव की ओर’ शुरू किया जाएगा। इसका उद्देश्य लोक शिकायतों का निवारण और सेवा वितरण में सुधार करना है।

कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि यह अभियान 19 से 24 दिसंबर तक देश के सभी जिलों, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित किया जाएगा। अभियान में 700 से ज़्यादा जिला कलेक्टर हिस्सा लेंगे और अधिकारी तहसीलों और पंचायत समिति मुख्यालयों का दौरा करेंगे। यह तीसरी बार है जब भारत सरकार जन शिकायतों के समाधान और सेवा वितरण में सुधार के लिए तहसील स्तर पर राष्ट्रीय अभियान चलाएगी।

सुशासन सप्ताह का प्रारंभिक चरण 11 से 18 दिसंबर तक चलेगा। सुशासन सप्ताह के कार्यक्रम को शुरू करने के लिए 11 दिसंबर को एक पोर्टल, https://darpgapps.nic.in/GGW24 का उद्घाटन किया जाएगा। यह एक समर्पित पोर्टल होगा, जिसमें जिला कलेक्टर तैयारी और कार्यान्वयन चरणों के दौरान सुशासन प्रथाओं और वीडियो क्लिप के साथ प्रगति अपलोड करेंगे।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button