RADA
छत्तीसगढ़

CG NEWS: बंदियों को अध्यात्म से जोड़ने प्रशासन की अनूठी पहल, पढ़े रिपोर्ट

CG NEWS: बंदियों को अध्यात्म से जोड़ने प्रशासन की अनूठी पहल, पढ़े रिपोर्ट

दंतेवाड़ा। मानसिक, एवं आत्मिक शांति के लिए आध्यात्मिकता से बढ़कर बढ़कर कोई विकल्प नहीं है, यह हमें फिर से अधिक ऊर्जावान और हमें अपनी प्राथमिकताओं और प्रयासों को पुनः व्यवस्थित करने में सक्षम बनाता है इस कड़ी में विगत दिवसीय जिला जेल दंतेवाड़ा में कलेक्टर चतुर्वेदी द्वारा निरीक्षण किया गया था। इस निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बंदियों के खान पान, स्वास्थ्य शिक्षा संबंधित विषयों पर जिला जेल प्रभारी व बंदियों से बातचीत की थी। इस निरीक्षण के पश्चात जेल में स्वास्थ्य सुविधा हेतु स्वास्थ्य कर्मी प्रति दिवस अपनी सेवा दे रहे है इसके अलावा बदियो द्वारा कलेक्टर से भजन कीर्तन हेतु वाद्य यंत्र की मांग रखी गई थी। तदनुसार जिला प्रशासन द्वारा जिला जेल में दरी, ढोलक, हारमोनियम, मंजीरा करतल, घुघरू, ढपली आदि सामग्री उपलब्ध करायी गई है, जिससे बंदी गण, मनोरंजन के साथ आध्यात्मिकता से भी जुड़े, इस संबंध में जिला जेल प्रभारी श्री जीएस सोरी ने बताया कि बंदियों द्वारा जेल में हफ्ते में एक दिन भजन कीर्तन किया जा रहा है। यह भजन कीर्तन न केवल हिन्दी में बल्कि क्षेत्रीय बोली में भी प्रस्तुत किया जाता है, बहरहाल बंदियों की मानसिक, सुकून, को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन की यह पहल वास्तव में सराहनीय है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका