उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर प्रशासनिक फेरबदल… इन 29 अधिकारियों का हुआ प्रमोशन !

हरिद्वारः उत्तराखंड में जनपद हरिद्वार पुलिस के लिए नए साल की शुरुआत खुशखबरी लेकर आई है। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा जारी आदेशों के क्रम में जनपद में तैनात 29 हेड कांस्टेबलों को पदोन्नति देते हुए एडिशनल सब इंस्पेक्टर (एएसआई) बनाया गया है।

इस अवसर पर सिटी और देहात क्षेत्र में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। शुक्रवार को सिटी क्षेत्र में एसपी क्राइम/ट्रैफिक जितेन्द्र मेहरा, देहात क्षेत्र में एसपी ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल ने पदोन्नत हुए जवानों को स्टार पहनाकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने मिठाई खिलाकर सभी को शुभकामनाएं दीं और आगे भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत के साथ कर्तव्य निर्वहन के लिए प्रेरित किया।

पदोन्नति पाने वाले सभी जवानों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। अधिकारियों ने कहा कि अनुभव और मेहनत के बल पर मिली यह जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करेगी।

Back to top button
📰 E-Paper