उत्तराखण्ड
Trending

उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद सड़क पर जाम हुआ मलबा, मलबे में दबा बस

उत्तराखंड। उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी है, बारिश ने पुरे जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर रखा है । रूद्रप्रयाग में हादसे का शिकार हुई बस का मलबा भी नहीं ढूंढ़ा जा सका है। गोताखोरों का कहना है कि उफान मारती नदी में गोते लगाना मुश्किल है। गोता लगाने पर भी मटमैले पानी में कुछ दिखाई नहीं देता। ऐसे में आठ लापता लोगों और बस की तलाश करना मुश्किल है। इस बीच चमोली पुलिस ने बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद होनी की जानकारी दी है। बद्रीनाथ नेशनल हाईवे नंदप्रयाग और भनेरपानी के पास बंद है। पुलिस के अनुसार हाईवे को खोलने का काम चल रहा है।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में अगले चार दिन तक लगातार बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निर्देशक विक्रम सिंह ने जानकारी दी कि चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चम्पावत और पिथौरागढ़ जिले में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ये बारिश अगले 3-4 दिन रहेगी। नैनीताल के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, रूद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में जलभराव होने पर भूस्खलन का भी खतरा है। ऐसे में चारधाम यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। उत्तराखंड में इस बार मानसून सामान्य समय से पहले ही 21 जून को पहुंच गया था। कुमाऊं के रास्ते राज्य में दस्तक देने वाला मानसून अब पूरे राज्य में फैल चुका है। हरिद्वार के कुछ इलाकों को छोड़कर पूरे राज्य में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस साल 10 से 15 फीसदी तक ज्यादा बारिश हो सकती है।

 

 

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button