खेल

श्रीलंका से हार के बाद अब इन टीमों से होगी भारत की टक्‍कर; जानिए पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम हाल ही में श्रीलंका दौरे पर गई थी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 टी20 और फिर 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली गई थी। सूर्यकुमार यादव की कप्‍तानी वाली टी20 टीम ने सीरीज में क्‍लीन स्‍वीप किया था। हालांकि, रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली टीम को वनडे सीरीज में 0-2 से हार मिली थी। पहला वनडे टाई रहा था।

ये खबर भी पढ़ें : पति अरमान मलिक के साथ रोमांटिक तस्वीर साझा करने पर ट्रोल हुईं पायल

भारत आएगी बांग्‍लादेश टीम

भारतीय टीम भले ही श्रीलंका से वनडे सीरीज हार गई हो, पर क्रिकेट का रोमांच अभी थमा नहीं है। जल्‍द ही बांग्‍लादेश टीम भारत का दौरा करेगी। इसके बाद न्‍यूजीलैंड टीम भारत आएगी। साल के आखिरी में भारतीय टीम ऑस्‍ट्रेलिया जाएगी। साथ ही अगले साल की शुरुआत में इंग्‍लैंड टीम भारत आएगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि यह सीरीज कब-कब खेली जाएंगी और इनका शेड्यूल क्‍या है।

ये खबर भी पढ़ें : दमदार प्रदर्शन की उम्मीद के साथ भाला फेंक स्पर्धा में उतरेंगे नीरज चोपड़ा

बांग्‍लादेश का भारत दौरा

अगले महीने बांग्‍लादेश टीम भारत दौरे पर आएगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 2 टेस्‍ट और 3 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। इस दौरे की शुरुआत 19‍ सितंबर से होगी और आखिरी मैच 12 अक्‍टूबर को खेला जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : घरेलू क्षमताओं को बढ़ाने और विदेशी संस्थाओं पर निर्भरता कम करने के लिए एक रोडमैप

  • पहला टेस्‍ट: 19 से 23 सितंबर- एमए चिदंबरम स्‍टेडियम, चेन्‍नई
  • दूसरा टेस्‍ट: 27 सितंबर से 1 अक्‍टूबर- ग्रीन पार्क, कानपुर
  • पहला टी20: 7 अक्‍टूबर- हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला
  • दूसरा टी20: 9 अक्‍टूबर- अरुण जेटली स्‍टेडियम, दिल्‍ली
  • तीसरा टी20: 12 अक्‍टूबर- राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद

ये खबर भी पढ़ें : अब ई-वाहनों का जमाना, बढ़ी 55% बिक्री, ई-बाइक का भी चलन ज्यादा

न्‍यूजीलैंड का भारत दौरा

अक्‍टूबर में न्‍यूजीलैंड टीम भारत का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टेस्‍ट सीरीज की शुरुआत 16 अक्‍टूबर से होगी और यह 5 नवंबर तक चलेगी।

ये खबर भी पढ़ें : अभिनेता विक्रांत मैसी फिर से चर्चा में, इस वजह से भड़के

  • पहला टेस्‍ट: 16 से 20 अक्‍टूबर- एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
  • दूसरा टेस्‍ट: 24 से 28 अक्‍टूबर- महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे
  • तीसरा टेस्‍ट: 1 से 5 नवंबर- वानखेड़े स्‍टेडियम, मुंबई

ये खबर भी पढ़ें : मुख्यमंत्री साय की अभिनव पहल, 7.59 लाख से अधिक पालक–शिक्षकों ने दी सहभागिता

भारत का साउथ अफ्रीका दौरा

इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 4 टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। सीरीज का पहला टी20 8 नवंबर को और आखिरी 15 नवंबर को खेला जाएगा।

  • पहला टी20: 8 नवंबर- किंग्समीड, डरबन
  • दूसरा टी20: 10 नवंबर- सेंट जॉर्ज पार्क, गकेबरहा
  • तीसरा टी20: 13 नवंबर- सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन
  • चौथा टी20: 15 नवंबर- वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग

ये खबर भी पढ़ें : अब बदलने जा UPI पासवर्ड, आ रहा नया पेमेंट सिस्टम

भारत का ऑस्‍ट्रेलिया दौरा

नवंबर के अंत में भारतीय टीम ऑस्‍ट्रेलिया का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से होगी और 3 जनवरी 2025 को होगा।

  • पहला टेस्‍ट: 22 से 26 नवंबर, पर्थ
  • दूसरा टेस्‍ट: 6 से 10 दिसंबर, ओवल
  • तीसरा टेस्‍ट: 14 से 18 दिसंबर, गाबा
  • चौथा टेस्‍ट: 26 से 30 दिसंबर, मेलबर्न
  • 5वां टेस्‍ट: 3 से 7 जनवरी, सिडनी

ये खबर भी पढ़ें : पहली बार कमला हैरिस-वॉल्ज की चुनावी रैली, बोले- ट्रंप के खिलाफ लड़ना ही मकसद नहीं

इंग्‍लैंड का भारत दौरा 2025

अगले साल जनवरी के अंत में इंग्‍लैंड टीम भारत दौरे पर आएगी। इस दौरान दोनों टीमें 5 टी20 और 3 वनडे मैच खेलेंगी।

  • पहला टी20: 22 जनवरी, चेन्‍नई
  • दूसरा टी20: 25 जनवरी, कोलकाता
  • तीसरा टी20: 28 जनवरी, राजकोट
  • चौथा टी20: 31 जनवरी, पुणे
  • पांचवां टी20: 2 फरवरी, मुंबई
  • पहला वनडे: 6 फरवरी, नागपुर
  • दूसरा वनडे: 9 फरवरी, कटक
  • तीसरा वनडे: 12 फरवरी, अहमदाबाद

ये खबर भी पढ़ें : पहली बार कमला हैरिस-वॉल्ज की चुनावी रैली, बोले- ट्रंप के खिलाफ लड़ना ही मकसद नहीं

Back to top button
📰 E-Paper