छत्तीसगढ़

तीन साल बाद रायपुर में होगी सिंधी समाज की बड़ी बैठक, वृंदावन हॉल में तैयारियां तेज; वरिष्ठजनों पर दोहरे आघात पर भी होगी चर्चा

रायपुर : पूज्य छग सिंधी सेवा महापंचायत की प्रदेश स्तरीय महामंथन बैठक जो कि 19जुलाई को टिल्डा में रखी गई है।।इधर बैठक की तैयारियों में लगी रायपुर की समूची टीम कल सोमवार दिनांक 13जुलाई को वृंदावन हाल में जुटेगी।।महापंचायत के प्रवक्ता दिनेश आनंद अठवानी ने कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे संयोजक गण सीए चेतन तारवानी, इंदर डोडवानी, किशोर आहूजा,गोविंद वाधवानी के हवाले से समूची खबर साझा की।।वहीं दूसरी ओर पूज्य छग सिंधी सेवा महापंचायत के संस्थापक श्रीचंद सुंदरानी,छग चेम्बर ऑफ कामर्स अध्यक्ष सतीश थौरानी, पंचायत अध्यक्ष अमर गिदवानी, महासचिव जितेन्द्र बडवानी ने कहा सिंधी समाज में फैली कुरीतियों को लेकर समाज के वरिष्ठजन अत्यधिक चिंतित है।।अधिक उम्र 30-40वर्ष के युवाओं का विवाह समय पर नहीं हो पाना व जिम्मेदारी न आने पर परिवार का समूचा भार आज भी माता- पिता के बूढ़े व कमजोर कांधों पर है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

PM Kisan 24th Installment: PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म! जानिए कब आएंगे 2,000 रुपये… पैसा पाने के लिए तुरंत निपटा लें ये जरूरी काम

समाज के युवाओं की जुआ सट्टे में संलिप्तता समाज के बुजुर्गों पर दोहरे आषाण सी पड़ती मार जैसी हो गई है।।

इन दो प्रमुख विषयों को लेकर कोषाध्यक्ष सुदेश मंध्यान,उपाध्यक्ष राजेश गुरनानी, युवा अध्यक्ष महेश आहूजा, वरिष्ठ राधा राजपाल, महिला अध्यक्ष भावना कुकरेजा,युवा महिला अध्यक्ष राशि बलवानी ने समाधान हेतु सोमवार को होने वाली बैठक में अधिक से अधिक संख्याबल में आने,अपने विचारों की अभिव्यक्ति हेतु अधिक से अधिक पंचायतों को कार्यकारिणी सहित शामिल होने आग्रह किया है,जिससे समाज में फैल रही दुविधाओं से निजात मिले।।

Iran Attack On US : ईरान का बड़ा पलटवार – UAE, कतर, बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर दागीं मिसाइलें, खामेनेई के जनाजे के बाद एक्शन

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका