उत्तराखण्ड
Trending

कृषि मंत्री जोशी बहुद्देशीय शिविर का किया शुभारंभ

देहरादून। राज्य के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को किशन नगर चौक स्थित आत्माराम धर्मशाला में आयोजित बहुउदेशीय शिविर का शुभारंभ किया। इस शिविर में श्रमिक कार्ड, आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। साथ ही बड़ी संख्या में लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान भी किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रक्तदान-जीवनदान है। हमारे जीवन और शरीर के संचालन में रक्त की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट ब्लड से कई लोगों को लाभ मिलता है। आज जिस प्रकार घटनाएं हो रही है, ऐसे में यह एक बहुत बड़ा माध्यम है।
मंत्री गणेश जोशी ने रक्तदान को लेकर समाज में जागरुकता लाने और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब रक्तदान का महत्व लोग समझेंगे, तभी नियमित रूप से रक्तदान करने वाले लोगों की संख्या बढ़ेगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, निर्वतमान पार्षद नंदनी शर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक संदीप बिट्टू, राकेश जोशी आदि उपस्थित रहे।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका