देश-विदेश
Trending

Ahmedabad Plane Crash: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह अहमदाबाद में विमान दुर्घटनास्थल पर पहुंचे

पीएम अस्‍पताल पहुंच घायलों का जाना हाल 

गुजरात। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे से पूरा देश शोक में हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह अहमदाबाद में प्लेन क्रैश वाली जगह पर पहुंचे हैं। यहां वह लगभग 10 मिनट तक रुके. घटनास्‍थल पर पहुंचकर पीएम ने हालात का जायजा लिया . इसके बाद पीएम मोदी अस्‍पताल जाकर घायलों से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। पीएम मोदी हादसे पर समीक्षा बैठक भी करेंगे।


पीएम मोदी अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल पहुंच गए हैं. सिविल हॉस्पिटल में ही विमान हादसे के घायलों का इलाज चल रहा है। पीएम मोदी यहां घायलों का हाल जानने के लिए पहुंचे हैं. पीएम मोदी के साथ गुजरात के मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी हैं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper