छत्तीसगढ़
Trending

एम्स हॉस्पिटल प्रबंधन ने वर्तमान वित्त वर्ष 2025-26 का सम्पतिकर निगम जोन 8 राजस्व विभाग को सौंपा

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के राजस्व विभाग द्वारा निगम क्षेत्र के बड़े बकायादारों को डिमांड नोटिस जारी करने की कार्यवाही आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार अपर आयुक्त यू. एस. अग्रवाल, उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा के निर्देश पर की जा रही है. इसके अंतर्गत नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के निर्देश पर जोन 8 जोन राजस्व विभाग की टीम के कर्मचारियों द्वारा सहायक राजस्व अधिकारी  महादेव रक्सेल के नेतृत्व में एम्स हॉस्पिटल प्रबंधन टाटीबंध जी.ई.मार्ग रायपुर को वर्तमान वित्त वर्ष 2025-26 का सम्पतिकर, जलकर, यूजर चार्ज, समेकित कर, सभी निगम करों का 41लाख 66 हजार 20 रूपये का डिमांड नोटिस दिया गया. डिमांड नोटिस मिलने पर तत्काल एम्स हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा निगम जोन 8 राजस्व विभाग को वर्तमान वित्त वर्ष 2025-26 का सम्पतिकर, जलकर, समेकित कर, यूजर चार्ज राशि रूपये 41 लाख 66 हजार 20 रूपये का धनादेश प्रदत्त कर सम्पूर्ण निगम करों की अदायगी कर दी है.

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper