मनोरंजन

अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ 10 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी

अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज तारीख का ऐलान कर दिया है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब 10 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पहले इसे 17 जुलाई को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब फिल्म एक सप्ताह पहले ही दर्शकों के बीच पहुंचने जा रही है। रिलीज डेट सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निर्माताओं ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, साल का सबसे रोमांचक और अनोखा खजाना ढूंढने का खेल 10 जुलाई से शुरू हो रहा है। फिल्म में अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा एक बार फिर अपने लोकप्रिय किरदारों में नजर आएंगे। वहीं, इस बार रवि किशन और संजीदा शेख भी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने हैं। मेकर्स का दावा है कि फिल्म हर उम्र के दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी।

फिल्म की कहानी एक रहस्यमयी खजाने ट्रेजर ऑफ लाइफ की खोज के इर्द-गिर्द घूमती है। खजाने की तलाश में निकली पूरी टोली कई अजीबोगरीब और हास्यास्पद परिस्थितियों में फंसती है, जिससे हंसी और अफरा-तफरी का सिलसिला शुरू हो जाता है। टी-सीरीज फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले बनी ‘धमाल 4’ को साल 2026 की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्मों में शामिल किया जा रहा है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका